Loading...
अभी-अभी:

प्रजापति समाज के दो गुटों में खूनी जंग, 5 लोग घायल

image

Aug 6, 2017

टीकमगढ़ : पुराने बस स्टैंड पर प्रजापति समाज के दो गुटों में खूनी संघर्ष होने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, गायत्री नाम की महिला के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी, इसकी शिकायत महिला ने अपने पति से किया। पति ने जब इसका विरोध किया तो एक गुट ने मिलकर पति को शराब पिलाकर मारपीट की और विवाद खूनी जंग में बदल गया। इस पर प्रजापति समाज के दोनों गुटों में जमकर विवाद हुआ इसमें 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने 5 लोगों को टीकमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। मौके की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।