Loading...
अभी-अभी:

महिला से ठगी कर डेढ़ लाख के कीमती सोने की चुड़ियां ले गए ठग

image

Nov 17, 2017

ग्वालियर : महिलाओं से आये दिन हो रही ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। हरिशंकर पुरम में एक महिला को उसके घर से महज चंद कदम दूर पुलिस बनकर आये ठगों ने अपना शिकार बना लिया। ठग महिला से करीब डेढ़ लाख के कीमत की सोने की चार चुड़ी ले गये।

शहर में इन दिनों एक बाद एक महिलाएं ठगी का शिकार बन रही है। ठग महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनके कीमती गहनों पर हाथ साफ कर चंपत हो जाते है और पुलिस सिर्फ जांच करती रह जाती है।

ऐसे ही एक ठगी का मामला शहर के झांसी रोड थाने में दर्ज हुआ है। जहां पर हरिशंकर पुरम के सी ब्लॉक में रहने वाली सरिता को उनके घर के पास ही डी ब्लॉक में चार ठगों ने पुलिस बनकर अपना निशाना बना लिया।

ठगों ने पहले तो महिला से उसके हाथों की चार सोने की चूड़ियां उतरवाकर रख ली और जाते समय उसे कागज में लिपटी दो नकली सोने जैसी दिखने वाली चूड़ियां थमा गये। ठगों के जाने के बाद जब महिला ने कागज खोलकर देखा, तब महिला को अहसास हुआ कि वह ठगों का शिकार बन गई है।

जिसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ झांसी रोड थाने पहुंची और अपने साथ हुयी ठगी की वारदात का खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ठगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

शहर के अलग-अलग इलाको में ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और ठगों की पूरी गैंग आये दिन किसी न किसी को अपना निशाना बना रहे है। पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। ऐसे में लोगों को ठगों से सावधान रहने की जरूरत है।