Loading...
अभी-अभी:

रजिस्ट्री के पैसे लेने जा रहे वकील पर हमलावरों ने की गोलीबारी

image

Jan 5, 2018

**इंदौर**। जानकी नगर में रजिस्ट्री के पैसे लेने गए एक वकील पर ,कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलीवारी कर दी जिसमें वकील घायल हो गया। गोली वकील के उल्टे हाथ की तरफ सीने में लगी है। घायल वकील गंभीर हालत में घायल खुद अपनी जान बचाते हुए एम् वाय अस्पताल पंहुचा जहां पुलिस को सूचना दी। अधिकारी और घायल के अन्य वकील साथी भी अस्पताल पहुंचे। जानकारी अनुसार भवरकुआं थाना क्षेत्र के पोस कॉलोनी वाले जानकी नगर में आज सुबह उस समय सनसनी सी फैल गई, जब कुछ हमलावर ने उधारी लेने गए वकील सूरज यादव पर गोली चला दी। जिससे गोली सूरज यादव के उलटे हाथ के पास सीने पर लगी। **17 लाख रु. थे बकाया...** गोली लगने के बाद सूरज अपनी खुद जान बचाते हुए अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है, कि एक वर्ष पूर्व जमीन की रजिस्ट्री घायल सूरज ने संजय नाम के व्यक्ति से करवाई थी। जिसके 17 लाख रूपए बकाया थे, तभी से संजय सूरज को पैसे देने में परेशान कर रहा था, इसी को लेकर आज सूरज पैसे लेने संजय के घर गया हुआ था तभी संजय को गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर गया। गोली की घटना होने के बाद दो थानों के पुलिस बल भी एम् वाय अस्पताल में पंहुचे, पुलिस घायल के बयान के बाद हमलावर की तलाश कर रही है।