Loading...
अभी-अभी:

राज्यसभा सांसद की कंपनी को ऊंचे दामों में दिया टेंडर, फिर भी पसरी रही गंदगी

image

Nov 20, 2017

जबलपुर : नगर निगम ने शहर भर में कचरा उठाने के लिए एक कंपनी को ऊंचे दाम पर टेंडर दिया था, बावजूद इसके शहर के कई वार्डो में कचरा उठाने के लिए ये गाड़ियां नहीं पहुंच रही है। नतीजन ऐसे वार्डो में हर तरफ कचरा फैला हुआ है।

ताजा मामला मोती लाल वार्ड का है। जहां के पार्षद ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए कई बार महापौर और कमिश्नर से शिकायत की है, पर जब निगम ने उनकी नहीं सुनी, तो पार्षद ताहीर अली खुद ही कचरे का रिक्शा लेकर निकल पड़े।

अपने मोती लाल नेहरु वार्ड और घर-घर से कचरा इकट्ठा किया। पार्षद के हाथों में रिक्शा देखकर हर कोई चौंक रहा था, पर जब पार्षद ने घर-घर जाकर लोगों से कचरा मांगा, तो सभी स्तब्ध रह गए। पार्षद ताहीर अली का आरोप है कि नगर सत्ता अपनी पार्टी और उनके बड़े नेताओं के साथ मिलकर जनता के साथ छलावा कर रही है।

जबलपुर शहर में जिस कचरे का टेंडर प्रति टन 325 रुपए में किया करते थे, उस कचरे को भाजपा से राज्यसभा सांसद की कंपनी को 1425 रुपए में नगर निगम ने दिया है।