Loading...
अभी-अभी:

रिश्वत लेते एक्जीक्यूटिव इंजीनियर गिरफ्तार

image

Oct 10, 2017

डिण्डोरी : देर शाम जल संसाधन विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर एके डहरिया को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने धर दबोचा हैं। लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी दिलीप झरबडे ने मीडिया को बताया कि ब्यौहारी शहडोल के ठेकेदार अनीस अहमद ने डिण्डोरी जिले में कच्चे डेम बनाने का ठेका 3 करोड़ 37 लाख में लिया था।

जिसमें कुछ पेमेंट हो गया था, ढाई लाख का पेमेंट बचा था। जिसे निकलवाने के लिए एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अशोक कुमार डहरिया ने 10 हजार की डिमांड की थी, जिसे पकड़ा गया हैं, कार्यवाई जारी हैं। वही आरोपों को गलत बताते हुए अशोक डहरिया ने मीडिया से कहा की कोई पैसा नहीं लिया, वहीं सबूत के तौर पर हाथों को दिखाते हुए जिसे धुलने के बाद भी हाथ रंग से रंगे नहीं दिखे।

शहडोल के ठेकेदार अनीस अहमद का कहना हैं कि नगदमा में डेम का काम किया था, जिसका ढाई लाख पेमेंट बाकी था। जिसके लिए  10 हजार रुपए की मांग की गई। कर्ज लेकर पैसा दिया, पूरा काम 3 करोड़ 37 लाख का था।

लोकायुक्त की कार्रवाई पर जल संसाधन के इ अशोक कुमार डहरिया का कहना हैं कि ठेकेदार के द्वारा सही काम नहीं करवाया गया। 6 बजे करीब अनीस अहमद चेंबर में आये और पेमेंट की बात की। उसी दौरान इनके द्वारा लिफाफा जेब में फेका गया, लेकिन नहीं लिया। फसाने की साजिश की गई हैं, वहीं साथ में मौजूद विभाग एसडीओ भी थे जो प्रत्यक्ष दर्शी हैं।