Loading...
अभी-अभी:

वैवाहिक संगठन मंत्रियों की भाजपा करेगी सर्जरी

image

Oct 24, 2017

इंदौर : मध्यप्रदेश भाजपा संगठन सर्जरी की तैयारी कर रहा है। पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे के बाद भाजपा संगठन को लेकर आलाकमान ने बारीकी से गौर किया और यह देखा कि क्या जिस शख्स को जिम्मेदारी दी गई है, वह जिम्मेदारी का निर्वहन कर पा रहा है या नहीं। 

भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए संघ की गाइड लाइन के अनुसार संघ से आने वाले संभागों में 10 संगठन मंत्री तैनात होते हैं। अब इन संगठन मंत्रियों को भी बदलने की कवायद चल रही है। क्योंकि संघ की गाइडलाइन है यहां तैनात होने वाले संगठन मंत्री  विवाहित न हो, लेकिन कई संभागों में संगठन मंत्री  वैवाहिक हैं, जिन्हें बदले जाने की कवायद चल रही है। 

साथ ही साथ मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अब तक कई मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई है। यही वजह है कि ऐसे मोर्चों के अध्यक्षों को भी जल्द से जल्द नियुक्त किया जाएगा। यह सब साल 2018 के चुनाव की तैयारियों का हिस्सा है। हालांकि भाजपा के नेता ऐसे सवालों से बचते नजर आ रहे हैं।