Loading...
अभी-अभी:

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, शुरू किया काम

image

Oct 18, 2017

ग्वालियर : दो दिन से हड़ताल कर रहे नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों ने आज अपनी हड़ताल खत्म कर काम शुरु कर दिया हैं। दरअसल ये कर्मचारी स्थाई किए जाने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद एमआईसी की बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी का लाभ दिया जाए।

साथ ही जो कर्मचारी 16 मई 2007 से 1 सितम्बर 2016 तक कार्यरत हैं और जिन्होंने 10 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। ऐसे कर्मचारियों को विनियमित किए जाने का निर्णय लिया हैं। नियमतीकरण की घोषणा होते ही कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे और वो काम पर वापस आ गए।

आज से नगर निगम का सफाई अमला और उनकी पूरी मशीनरी शहर को साफ करने में जुट गई हैं। जिससे लोग दीपावली का त्यौहार साफ सुथरे माहौल में मना सके। निर्णय से पहले काम पर गए सफाई कर्मचारियों के साथ कई जगह पर हड़ताली कर्मचारियों ने मारपीट कर उन्हें काम करने से रोक दिया। जिसके कारण मंगलवार को शहर में करीब 1350 टन कचरा गलियों और सड़कों पर डला हुआ था।