Loading...
अभी-अभी:

सरकारी अस्पताल में छोड़ा एक माह के मासूम को

image

Dec 31, 2017

**इटारसी।** सरकारी अस्पताल के बच्चा वार्ड के एक पलंग पर किसी अज्ञात शख्स ने एक माह का बच्चा छोड़ गया, और किसी को पता भी नहीं चला। एक पलंग पर चादर में, स्वेटर पहले और शॉल ओढ़े एक बच्चा जोर-जोर से रो रहा था। तब इसकी जानकारी अस्पताल स्टाफ नर्स को पता चली। आश्चर्य की बात यह है कि यहां गेट पर बाकायदा सुरक्षा गार्ड, स्टाफ रूम में नर्सेस भी थीं। बावजूद इसके किसी को पता नहीं चला कि बच्चे को कौन छोड़ गया। जब अस्पताल में उसके रोने की आवाज वार्ड से आई तो स्टॉफ नर्स को बच्चे का पता चला।