Loading...
अभी-अभी:

सिंहस्थ की तरह पुनर्वास स्थल को सजाया जाएगा : सीएम शिवराज सिंह

image

Jul 29, 2017

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीएम हाउस पर सरदार सरोवर बांध प्रभावितों से मुलाकात की। इस मौके पर डूब प्रभावित जिलों के विस्थापित बड़ी संख्या में मौजूद थे। इन्हें संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो घर बार बिछड़ने की पीड़ा समझ सकते हैं। सरकार डूब प्रभावितों के विस्थापन में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर विस्थापितों की मांगों पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह उज्जैन के सिंहस्थ में सरकार ने काम किया हैं उसी तरह पुनर्वास स्थलों को सजाया जाएगा। विस्थापितों के गांव आइडियल गांव बनाए जाएंगे। पुल और सड़कों का निर्माण होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एलान किया कि सर्वे में छूटे लोगों का भी सर्वे कराया जाएगा। 25 फीसदी से कम जमीन डूबने वालों को भी मुआवजा दिया जाएगा। मकान बनाने के लिए 5 लाख का विशेष पैकेज देने के साथ ही मांगलिक भवनों के लिए भूखंड भी सरकार मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की हैं कि बडवानी से हटाए गए महात्मा गांधी के अस्थी कलश को भव्य स्मारक में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरादार सरोवर बांध विस्थापितों को लेकर कांग्रेस कुप्रचार कर रही हैं।