Oct 20, 2017
भोपाल : मुख्यमंत्री निवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ गोवर्धन पूजा की। मुख्यमंत्री ने गौ माता की भी पूजा की।
मुख्यमंत्री ने ग्लोबल वार्मिंग का जिक्र करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गाय की महत्ता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए गौमाता एक आवश्यक अंग हैं, लिहाजा गौमाता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।








