Loading...
अभी-अभी:

इंदौर में 2 बदमाशों ने एडवोकेट दिनेश जैन को मारी गोली

image

Oct 24, 2018

अज़हर शेख : मंगलवार देर रात इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर में 2 बदमाशों ने एडव्होकेट दिनेश जैन को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुरी चौराहे के पास अशोकनगर में रात करीब सवा 11 बजे एक बाइक पर आये 2 लोगों ने वकील जैन की कार को ओवरटेक करके रोका और उन्हें गोली मारी। उन्हें गोकुलदास अस्पताल ले जाया गया।फिलहाल घटना का कारण स्पष्ठ नही है 

जिला कोर्ट के वकील दिनेश जैन को एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने कार के सामने गाड़ी अड़ाकर वकील जैन को गोली मार कर हमलावर भाग गए गोली वकील जैन के जबाड़े में लगी हे और हमलावर भी अज्ञात है। सूचना मिलने पर इंदौर बार एसो. के सचिव गोपाल कचोलिया सहित कई अन्य वकील भी देखने घायल एडवोकेट को देखने अस्पताल पहुंचे थे।  

घायल वकील की हालत गंभीर है जबड़े में फंसी गोली को डॉक्टर ऑपरेशन करके निकालेंगे   पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों को तलाश कर रही है।