Loading...
अभी-अभी:

आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 2 हजार 484 अवैध हथियार जब्त : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

image

Nov 3, 2018

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 26 हजार 812 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। इसी क्रम में 2 हजार 484 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 50 हजार 17 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 15 लाख 46 हजार 491 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं, जिनमें से 14 लाख 94 हजार 450 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 11 लाख 98 हजार 628 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 लाख 66 हजार 21 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 47 हजार 863 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 28 हजार 429 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। वाहनों के दुरूपयोग पर 9 हजार 442 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।