Loading...
अभी-अभी:

इंदौर में भाजपा ने निकाली विधानसभा वार रैली, नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने का लिया संकल्प

image

Mar 3, 2019

वीरेन्द्र वर्मा : भाजयुमो ने आज इंदौर में विधानसभा वार रैली निकाली। रैली का उद्देश्य लोकसभा चुनावों में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने का संकल्प है। प्रदेश भाजपा के 16 कार्यक्रम में से एक रैली का भी था जो आज निकली गई।

इंदौर की सभी विधानसभा में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। सभी विधानसभा में अलग अलग वरिष्ठ नेताओं ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इंदौर 3 की रैली को पूर्व महापौर उमशशि शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। रैली शहर में तय मार्गों पर घूमी। रैली का नेतृत्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया। प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 कार्यक्रम तय किए है। उन्हीं कार्यक्रम में से आज रैली निकालने का भी एक कार्यक्रम भाजयुमो को दिया था। 

भाजपा रैली के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को दोबारा जिताने ओर एक फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए संकल्प ले रही है। जनता को बताना चाह रही है कि मोदी है तो मुमकिन है।