Loading...
अभी-अभी:

इंदौर में नगरीय प्रशासन विभाग सक्रिय, मेट्रो रेल के तय मार्गों को लेकर स्पॉट पर चर्चा

image

Mar 2, 2019

वीरेन्द्र वर्मा : इंदौर में मेट्रो रेल के लिए एक बार फिर नगरीय प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। आज प्रदेश के प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन इंदौर आये और विदेशी कंपनी ओर वरिष्ठ अधिकारियों से मेट्रो रेल के तय मार्गों को लेकर स्पॉट पर चर्चा की। मेट्रो का दल एमजी रोड पर फिजिबलिटी देखने के बाद सुपर कॉरीडोर पर गया।

आज इंदौर के महात्मा गांधी मार्ग पर मैट्रो रेल के अधिकारी और प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन संजय दुबे, निगमायुक्त आशीषसिंह एवं वरिष्ठ अधिकारी तय मार्गो के नक्शे पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान मार्ग की फिजिबलिटी पर भी बात हुई। तय मार्ग पर किसी बिंदु को लेकर अधिकारियों में चर्चा हो रही थी। इसके बाद अधिकारियों का दल सुपर कॉरिडोर पर सर्वे ओर डिस्करशन करने रावण हो गया।