Loading...
अभी-अभी:

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को लगा एक बड़ा झटका

image

Sep 29, 2018

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका लगा है, रीवा रियासत के महाराज पुष्पराज सिंह एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, 10 साल पहले पुष्पराज कांग्रेस से नाराजगी के चलते पार्टी से अलग हो गए थे, उनके पुत्र दिव्यराज सिंह अब भी सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं मध्य प्रदेश की राजनीति में पुष्पराज ऐसे दूसरे बीजेपी नेता हैं जिन्होंने कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार की है, उनसे पहले कटनी जिले की पद्मा शुक्ला भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम चुकी हैं।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे के चलते रीवा के सर्किट हाउस पहुंचे थे, यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की  और फिर वे पुष्पराज सिंह के घर गए, जहां पुराने गीले-शिकवे मिटाकर राहुल ने उन्हें वापिस अपनी पार्टी में शामिल कर लिया, इस दौरान राहुल के साथ राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि पुष्पराज सिंह 2008 कांग्रेस से अलग हुए थे जिसके बाद उन्होंने 2009 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी की तरफ से लड़ा था और फिर वे भाजपा में शामिल हो गए थे 2013 में उन्होंने फिर कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए सेमरिया से टिकट की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें रीवा और सेमरिया दोनों क्षेत्रों से टिकट देने से इंकार कर दिया था लेकिन अब कांग्रेस मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह को हराने की हरसंभव कोशिश कर रही है, जिसके चलते वो अपना पुराने साथियों को भी जुटाने में लगी हुई है।