Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट को लेकर "माफी" मांगी, कहा - त्रुटि के लिए खेद है...

image

Jul 29, 2020

राफेल लड़ाकू विमान भारत आ चुका है। ऐसे में राफेल की कीमत को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार की सुबह एक ट्वीट किया था। उस दौरान अपने ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा राफेल विमान की कीमत तय करने का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार से राफेल खरीद की कीमत बताने के लिए कहा था। वहीं अब अपने उसी ट्वीट को लेकर उन्होंने माफ़ी मांगी है। दरअसल, अपने ट्वीट में राफेल की कीमत को लेकर वह एक गलती कर बैठे। बाद में उन्होंने उसी के लिए खेद जाहिर किया है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में कही थी ये बात...
उन्होंने सुबह किए अपने ट्वीट में लिखा था, "एक राफेल की कीमत कांग्रेस सरकार ने 746 तय की थी लेकिन "चौकीदार" महोदय कई बार संसद में और संसद के बाहर भी मांग करने के बावजूद आज तक एक राफ़ेल कितने में ख़रीदा है, बताने से बच रहे हैं। क्यों? क्योंकि चौकीदार जी की चोरी उजागर हो जायेगी!! "चौकीदार" जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें!!"

दिग्विजय सिंह ने त्रुटि के लिये जताया खेद
वहीं अब अपने इसी ट्वीट को उन्होंने ठीक किया है। अपने ट्वीट में 746 के बाद करोड़ लिखना भूल गए थे। इसी के लिए अब उन्होंने खेद जाहिर किया। हाल ही में उन्होंने अब लिखा, "क्षमा करें "₹746 करोड़" तय की थी। त्रुटि के लिए खेद है। बता दें कि कांग्रेस लगातार राफेल की कीमत को लेकर सवाल उठाती रही है और इस बारे में कई ट्वीट्स भी किये गए हैं।