Loading...
अभी-अभी:

24 घण्टे की बारिश से फसले खराब, किसानों को सताने लगी बारिश की मार

image

Sep 24, 2018

अमित निगम : जिले में लगातार शुक्रवार से रविवार यानी 3 दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्र के कई किसानों की सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है किसानों ने जो फसल अपने खेतों में काट कर रखी थी वह भी खराब हो गई है हालात यह बन गए है कि किसानों के खेतो में इतना पानी भर गया है की वे तालाब के जैसे दिखाने लगे है फसले पानी में तैर रही है किसानों ने जो सोयाबीन की फसल नष्ट हुई है उसका मुआवजा दिलाए जाने की मांग प्रशासन से की है।

इस मौसम की करवट से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। कई तरह की समस्याओं का सामना करने के बाद जब किसानों के मुंह मे निवाला आया तो उस पर भी मौसम ने कहर बरपा दिया। किसानो की आर्थिक रीढ़ कहे जाने वाली खरीब सत्र मुख्य फसल सोयाबीन की कटाई का दौर चलने पर मौसम की करवट ने किसानों की परेशानियों को बढ़ा दिया है खेतो में कटी पड़ी सोयाबीन पानी की वजह नुकसानी का दायर बढ़ने की किसानों के चेहरे पर चिंताओं की लकीरें छाने लगी है। वही अब फसल कटाई के समय अचानक हुई बारीश ने किसानों के खिले चेहरे आर्थिक नुकसान होने से मुरझाने लगे है।