Loading...
अभी-अभी:

अज्ञात कारणों के चलते नव दंपत्ति ने शादी के जोड़े में लगाई फांसी

image

Sep 8, 2018

आदर्श पाराशर : रायसेन जिले थाना देवरी अन्तर्गत आने वाले गाव खमरिया टोला के निवासी नव दम्पत्ति ने लगाई फांसी। दोनों ने शादी के कपड़े पहन कर उसी प्रकार जैसे शादी के समय थे, पूरा साज श्रृंगार किया और फाँसी पर झूल गए।

पुलिस की जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के देवरी से महज 8 किलोमीटर दूरी पर खमरिया टोला गांव है उस गांव के रहने वाले गरीब परिवार के नव दम्पत्ति जिनकी शादी 4 माह पूर्व हुई थी, उस गांव के मुलायम सिंह केवट के लड़का और बहू दोनों ने घर में ही फांसी लगा कर अपनी जान दे डाली। लड़के का नाम तेजराम केवट उम्र महज 24 वर्ष बताई जा रही है और उसकी पत्नी ओंबती बाई इसकी उम्र मात्र 18 वर्ष बताई जा रही है , लड़के के पिता ने बताया ये दोनों हंसी खुशी रहा करते थे पता नहीं इन्होंने किस कारण से फांसी लगा ली।

पर पुलिस के हाथ मृतक के हाथ का सोसाइड नोट मिला है जिसमें कोई गंभीर बीमारी की बात लिखी है कि मेरी बीमारी ठीक नहीं होने की वजह से में और मेरी पत्नी फांसी लगा रहे है। बाकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया ओर जांच में जुट गई है।