Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के लिए अब चलेंगी सिटी बस

image

Sep 21, 2018

विनोद शर्मा : स्मार्ट सिटी योजना में ग्वालियर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के लिए अब सिटी बसों को चलाया जाएगा। एक मॉडल सिटी बस का अवलोकन करने के बाद प्रदेश की नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। स्थानीय बाल भवन में उन्होंने बस में बैठ कर उसकी खूबियों को देखा और बारीकी से बस के बारे में जानकारी हासिल की। 

इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री माया सिंह ने बताया कि ग्वालियर में 32 बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें 16 बसें शहर के अंदर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में  इस्तेमाल होंगी वहीं 16 बसें आसपास के जिलों में यात्रियों को आवागमन की सुविधा प्रदान करेंगी।

मंत्री माया सिंह ने बताया कि नई सिटी बसों के संचालन के बाद जहां यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में सुविधा होगी। वहीं इसके दाम भी किफायती होंगे और बस नंबर और रूट के आधार पर चलाई जाएंगी। फिलहाल 8 बसों को शहर में नागरिकों की सुविधा के लिए लगाया गया है ।कुछ ही दिनों बाद 32बसें शहर वासियों को यातायात की सुविधा मुहैया कराएंगे। अमृत योजना के तहत इन बसों को प्रदूषण की दृष्टि से भी देखा परखा गया है।