Loading...
अभी-अभी:

इंदौर : हरतालिका तीज पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने त्यागा अन्न जल

image

Sep 13, 2018

सन्दीप मिश्रा : शहर में हरतालिका तीज बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही जहां महिलाओं और युवतियों ने भगवान शिव को प्रसन्न् करने के लिए अन्न जल त्यागकर निर्जला व्रत रखा वहीं शाम ढलते ढलते बाहर के कई स्थानों पर देर रात से अलसुबह तक महिलाएं और युवतियां भजनों पर जमकर थिरकी। 

इंदौर की शान राजबाड़ा हरतालिकातीज पर रात करीब 9 बजे महिलाओं के लिए विशेष भजन संध्या शुरू की गई। इस दौरान पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का संकल्प भी दिलाया गया। इस मौके पर महिलाएं व युवतियों के बीच संगीतकारो की टीम ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर महिलाएं और युवतियां जमकर थिरकी। 

इसके अलावा पाटनीपुरा चैराहा स्थित शिवमंदिर, मूसाखेडी और कालानी नगर में भी देर रात कार्यक्रम आयोजित किए गए।