Loading...
अभी-अभी:

महावीर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, पूर्व विधायक भी हुए शामिल

image

Sep 28, 2018

सतीश दुबे : बेगमगंज, पर्यूषण पर्व के समापन पर दिगम्बर जैन धर्माबलंवियों ने नगर में महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकालकर पर्यूषण पर्व का समापन किया। सर्व प्रथम सुबह से श्रीजी का अभिषेक पूजन और आरती का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसके पष्चात बढे जैन मंदिर प्रागंण से भगवान महावीर का सुसज्जित विमान निकाला गया जो नगर प्रमुख मार्गो कबीट चैराहा, गांधी बाजार, पुराना बस स्टैण्ड, नयाबस स्टेण्ड से होता हुआ हदाईपुर जैन मंदिर पहुॅचा जहां पर भव्य पूजा अर्चना कर वापिस बढे जैन मंदिर कबीट चैराहा पहुॅचा। इस चल समारोह में विमान के आगे- आगे ढोल नगाड़ों की धुनों पर समाज के युवक नाचते गाते चल रहे थे। जिनके पीछे अलग- अलग बस्तुओं सुसज्जित रथ चल रहे थे। जिनके पीछे कतारबद्य लाइन में महिलाएं एक-दूसरे से क्षमायाचना करते हुए चल रही थी।

जगह- जगह हुआ स्वागत -
शोभायात्रा का नगर में जगह- जगह जैन समाज व अन्य समाजों के लोगों ने भी स्वागत किया। जिसमें पुराना बस स्टैण्ड पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मलखान सिंह जाट, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाट, पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने

अपने निवास पर स्वागत किया और षोभायात्रा में षामिल होकर भगवान महावीर की पालकी को कांधा दिया व जैन समाज के लोगों के साथ भगवान महावीर की शान में डोल बजाए। वहीं नया बस स्टैण्ड पर ब्लाॅक काॅग्रेस अध्यक्ष राजेष यादव, राजेन्द्र सिंह तोमर, शेरसिंह यादव  ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। शाम के समय श्रीपार्वनाथ दिगम्बर जैन बढे मंदिर में समाज के प्रमुखजनों व नगर सम्मानीय नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।