Loading...
अभी-अभी:

शहडोल में सपा और गौंडवाना गणतंत्र पार्टी ने गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने का किया ऐलान

image

Sep 26, 2018

इरफान खान : शहडोल में मंगलवार को समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र ने संयुक्त रुप से एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की जानकारी देते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर सीएल वंशकार ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बने। हमारी विचारधारा और सपा की विचारधारा एक जैसी है इसीलिये हम दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

उन्होंने आगामी 29 सितंबर को अखिलेश यादव के कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा उसी की तैयारियां चल रही हैं आदिवासी अंचल में एक रैली का आयोजन होगा जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हो रहे हैं। यहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। फिर 30 सितंबर को बालाघाट में भी उनका एक कार्यक्रम होगा।

वहीं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे ने इस बात का एलान किया है कि सपा और गोंडवाना दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा जारी है, निर्णय जल्द लिया जाएगा।