Loading...
अभी-अभी:

64वीं वार्षिक स्टेट कान्फ्रेंस का आयोजन, कार्यक्रम में सिंधिया, सिलावट, साधौ होंगे मौजूद

image

Oct 11, 2019

विनोद शर्मा : इंडियन मेडीकल एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा दो दिवसीय 64 वीं वार्षिक स्टेट कान्फ्रेंस 64 आईएमए एमपी कॉन का आयोजन 12 अक्टूबर से किया जायेगा। इस काफ्रेंस मेें प्रदेश आईएमए के सभी कार्यकारिणी सदस्य और विभिन्न जिलों के कार्यकारिणी सदस्य भाग लेंगे। कान्फ्रेंस में विभिन्न विषयों पर ख्यातिनाम चिकित्सक व्याख्यान देंगे। और इसके साथ साथ ही आगामी सत्र हेतु प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न होगा। 

इन विषयों पर होगा व्याख्यान
उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुए आयोजन सचिव डॉ. नीरज शर्मा, आयोजन अध्यक्ष डॉ. अशोक मिश्रा, डॉ. एएस भल्ला ने बताया कि देश के ख्यातिनाम चिकित्सक इसमें कार्डियोलोजी, कार्डियक थोरेसिक सर्जरी, नेफ्रोलोजी, गेस्ट्रोएंटलोजी, न्यूरो सर्जरी क्रिटिकल केयर आर्थोपेडिक,इंटरवेशनल रेडियोलॉजी पर मुख्य रूप में व्याख्यान देंगे। 

शीतला सहाय सभागार में कान्फ्रेंस 
कान्फ्रेंस का विधिवत शुभारंभ शीतला सहाय सभागार कैंसर हॉस्पीटल पर 12 अक्टूबर को सायं सात साढे सात बजे से किया जायेगा इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, प्रद्युम्न सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।