Loading...
अभी-अभी:

उज्जैन : बंद कमरे में मिली पिता-पुत्र की खून से लथपथ लाश, ससुर ने दिया घटना को अंजाम

image

Dec 10, 2019

अनिल बैरागी : उज्जैन के झाड़ा थाना क्षेत्र के गांव बमनई मैं पिता पुत्र की जघन्य हत्या काण्ड का मामला सामने आया है। जहां दोनों बाप बेटों की धारदार हथियार से हत्या कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। घटना से 2 दिन पहले मृतक से विवाद के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद सभी आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को जीवाजी गंज थाना उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो दिन पहले पिता पुत्र का आरोपियों से हुआ था विवाद
दरअसल मृतक विक्रम सिंह और पिता नागु सिंह का 2 दिन पहले आरोपियों से विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि विवाद होने के कारण आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से देर रात घर में घुस धारदार हथियार से दोनों को मारकर फरार हो गए। वहीं जानकारी मिलते ही झाड़ा थाना क्षेत्र पुलिस सहित उज्जैन से पहुंची एफएसएल ने मौके पर जाकर तफ्तीश में लग गई है। दूसरी ओर दोनों मृतकों के शवों को नजदीकी चिकित्सालय भेज दिया गया है 

लड़के के ससुर ने दिया घटना को अंजाम
आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देकर झाड़ा चिकित्सालय के नजदीक होटल पर चाय पी और वहीं अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बस में बैठ उज्जैन पहुंच गया। जहां गश्त के दौरान हंड्रेड डायल ने उसे गिरफ्तार कर जीवाजी गंज थाने भेज दिया है। बताया जाता है कि जिस अपराधी ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है वह कोई और नहीं बल्कि विक्रम सिंह का ससुर और नागु सिंह का समधि है। विवाद पुराना बताया जा रहा है जिसके चलते उसने इन दोनों की हत्या कर दी। वहीं मृतकों की बात की जाए तो नागु सिंह पहले भी हत्या के अपराध में जेल जा चुका है जो अभी ही बरी होकर घर लौटा था। जिस थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है वहां तकरीबन 3 सालों में आधा दर्जन हत्याएं हो चुकी है और अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त है।