Loading...
अभी-अभी:

उमरियाः जिले का सार्वजनिक दशहरा विवादों में घिरा, जिले में 144 धारा लागू 

image

Oct 2, 2019

दिनेश भट्ट - इन दिनों उमरिया जिले का सार्वजनिक दशहरा विवादों में घिरा हुआ है तो वहीँ जिले का प्रशासन जिले में 144 धारा लगा दिया है। सार्वजनिक दशहरा समिति ने 4 अक्टूबर को शहर बंद कराने की घोषणा की है, जिससे जिला मुख्यालय में शांति भंग होने के आसार दिख रहे हैं।

सार्वजनिक दशहरा समिति ने दी चेतावनी

उमरिया जिला मुख्यालय में विगत कई वर्षो से सार्वजनिक दशहरा चल समारोह व रावण दहन का कार्यक्रम उमरिया के अमर शहीद स्टेडियम में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता रहा है। लेकिन इस वर्ष प्रशासन की अनुमति न मिलने से उमरिया सार्वजनिक दशहरा समिति व उमरिया की जनता आहत हैं। वहीं प्रशासन ने एहतियातन जिले में जिले में धारा 144 लागू कर दी है। सार्वजनिक दशहरा समिति ने कहा है कि अनुमति नहीं मिली तो 4 अक्टूबर को बाजार बंद रहेगा और दशहरा वहीं मनाया जायेगा।