Loading...
अभी-अभी:

महिला कांग्रेस की 19 पदाधिकारियो ने सीएम आवास की सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुये कियी प्रदर्शन

image

Jul 8, 2018

मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला उस वक्त सामने आया है जिस वक्त महिला कांग्रेस के 19 पदाधिकारी सीएम आवास के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए गेट नंबर 2 तक पहुंच गए और गेट तक पहुंचे ही नहीं बल्कि करीब 1 घंटे तक गेट पर ही बैठकर प्रदर्शन भी किया हालांकि बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने के आरोप में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश भदौरिया ने महिला पुलिस की मदद से महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को जबरन उठाकर जेल भेजा है वहीं सुरक्षा को तोड़ने के आरोप में गिरफ्तारी की बात कही है दरअसल महिला कांग्रेस के पदाधिकारी लंबे समय से प्रदेश के मुखिया से मिलने का समय मांगा था लेकिन, समय नहीं मिलने के कारण और प्रदेश में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर आक्रोशित पदाधिकारी सीएम आवास के गेट नंबर दो पर धरना दिया।

सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन सरकार किसी भी आरोपी को सजा नहीं दिला पा रही है इस प्रदर्शन के बाद आगे भी सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी।