Loading...
अभी-अभी:

लोकसभा चुनाव 2019 : भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

image

May 12, 2019

आज देश के सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान प्रारम्भ हो चुका है। जहां राजधानी की सभी 7 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर मतदान के लिए लोगों के पहुंचने के सिलसिला शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस चरण में 10.16 करोड़ लोग 1.13 लाख मतदान केंद्रों पर वोटिंग करेंगे।  

जानकारी के अनुसार भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हनुमान मंदिर में माथा टेका। आज भोपाल में भी मत डाले जा रहे हैं। साध्वी का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजिय सिंह से है। वही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी मतदान किया। वो दिल्ली के वोटर हैं। पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पत्नी के संग वोटिंग करने पहुंची। 

बता दें इस चरण में यूपी की 14 सीटों सहित हरियाणा की सभी 10 तथा दिल्ली की सभी सात सहित बिहार, मध्यप्रदेश व पश्चिम बंगाल की 8-8, झारखंड की 4 तथा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की सियासी किस्मत भी इसी चरण से तय होगी।