Loading...
अभी-अभी:

6वें चरण के लिए आज से मतदान शुरू, राष्ट्रपति ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

image

May 12, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 का 6वें चरण के लिए आज से मतदान शुरू हो चुके ​हैं। बता दें कि आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 979 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, मध्यप्रदेश की 8, उप्र की 14, बंगाल की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है। वही इसी के साथ दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज ही वोट डाले जा रहे हैं। 2014 में भाजपा ने इन सातों सीटों पर कब्जा किया था। 

राष्ट्रपति भवन में बनाए गए मतदान केंद्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मतदान किया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में मतदान किया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन पूर्व में मतदान किया। पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पत्नी के संग वोटिंग करने पहुंचे। 

दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग के दिशानिर्देश पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चुनाव शांति पूर्वक, निष्पक्ष हो और कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। दिल्ली में शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए दिल्ली पुलिस के 61 हजार जवानों के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की 47 कंपनियों को लगाया गया है।