Loading...
अभी-अभी:

24 घंटे लगातार हो रही बारिश, बाढ़ आने की संभावना

image

Jul 12, 2017

रीवा : पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश से शहर के आधा दर्जन मोहल्लो में जल भराव के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नदियों का जल स्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा हैं। माना जा रहा हैं कि अगर इसी तरह बारिश होती रही हैं तो पिछले वर्ष की तरह इस बार भी रीवा में बाढ़ का कहर टूट पड़ेगा।
पिछले वर्ष रीवा में आई बाढ़ से लगता हैं जिला प्रशासन ने सबक नहीं लिया।  जिसके कारण शहर के दर्जनों मोहल्ले, बाणसागर, पोखरी टोला, नेहरू नगर,  इंद्रा नगर, बरा, सिरमौर चौक, मैदानी, विभीषण नगर जैसे कई मोहल्लो में पानी लोगों घरो में घुस चुका हैं। घरो में घुटने तक पानी भरने के चलते गृहस्थी के सारे सामान खराब हो गए। लोग अपने बच्चों के साथ बेड में बैठकर खाना खा रहे हैं और पानी निकलने का इन्तजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के प्रति काफी आक्रोश दिखाते हुए कहा कि हजारो के तादाद में यहां घर हैं, लेकिन पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हैं। जिसके कारण जल भराव की स्थिति बन गई। अपने काम पर ना जा कर सुबह से ही पानी निकालने में लगे हैं। घर में रखा  सारा सामान सोफे, बेड, फ्रिज, अलमारी, कपडे, बिस्तर सहित काफी सामान पानी में डूब कर खराब हो गया।
वही महापौर ममता ने अजीब सा बयान देते हुए कहा कि बारिश  तेजी से हो रही हैं, जिसके कारण पानी नहीं निकल पा रहा हैं। बारिश रुकते ही पानी निकल जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम की एक दर्जन जेसीबी पानी निकासी के काम में लगी हैं साथ ही शासकीय  अशासकीय 15 भवनों को चिन्हित कर राहत शिविर बनाये गए हैं। जहां वार्ड 40 के पचास लोगों को ठहराया गया हैं, साथ ही एलाउंस कर लोगों से अपील की जा रही हैं कि लोग अपने सामानो को व्यवस्थित रख कर बनाये गए शिविरों में चले जाए।