Jul 2, 2017
इटारसी : वृक्षारोपण अभियान के तहत केसला ब्लॉक के ग्राम सुखतवा में 25 एकड़ में 9 हजार औषधीय पौधे लगाये गये। कार्यक्रम में उच्च शिक्षामंत्री जयभान सिंह पवैया, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा, पूर्व मंत्री सरताज सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत ने वृक्षारोपण रोपित किये। विधानसभा अध्यक्ष तथा उच्च शिक्षा मंत्री ने किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। जिले में पौधरोपण महाभियान चलाया जा रहा हैं, अभियान के तहत एक ही दिन में 50 लाख से अधिक पौधे रोपित किये जायेगे।