Oct 19, 2016
भोपाल। मध्यप्रदेश का अगला मुख्य सचिव किसको बनाया जाएगा इसको लेकर चर्चा टाल दी गई है। जानकारी के अनुसार इसका फैसला अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद ही होगा। मुख्य सचिव अंटोनी डिसा 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं। उनकी जगह किस अफसर को चीफ सेक्रेटरी बनाया जाएगा इसको लेकर मंत्रालय में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे प्रबल संभावना एसीएस गृह बी.पी. सिंह की जताई जा रही है। उनके अलावा केंद्र में सचिव अरूणा शर्मा, जे. एस. माथुर, एडीशनल सेक्रेटरी आलोक श्रीवास्तव और एसीएस वित्त ए. पी. श्रीवास्तव के नाम भी चर्चा में हैं। संभावना जताई जा रही है कि इनमें से किसी एक अफसर को सीएस कार्यालय में ओएसडी बनाने के आदेश 25 अक्टूबर तक जारी हो सकते हैं।








