Oct 19, 2016
इंदौर। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मंत्रालय में तैयारियों का दौर अंतिम चरण में है। मुख्य सचिव अंटोनी डिसा खुद विभाग प्रमुखों से उनके विभाग से संबंधित निवेश योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। वहीं समिट में सभी मंत्रियों को जाना है या फिर उन मंत्रियों को जिनके विभाग के संबंधित निवेश योजनाओं पर चर्चा होनी है। इसे लेकर मंत्रियों को अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। मंत्रियों को 25 और 26 अक्टूबर को होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर कान्फ्रेंस में मौजूद रहने की सूचना भेजी गई है।








