Oct 19, 2016
सागर। जिले में बीती रात हुई व्यापारी की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजन और इलाके के लोग शव रखकर मकरोनिया चौक पर चक्काजाम कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जिले में शराबखोरी बंद होना चाहिए । जितनी भी अवैध शराब की दुकानें हैं उन पर कार्रवाई की जाए। परिजनों ने पद्माकर थाने के टी आई को भी निलंबित करने की मांग की है। दरअसल, बीती रात पद्माकर थाने के नेहा इलाके में बीती रात लोहा व्यापारी आशीष जैन की घर में घुसकर 4 शराबियों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद इलाके में लोगों ने मकरोनिया चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। वहीं घटनास्थल पर जिले के आईजी और एसपी पहुँचकर लोगों को समझा रहे हैं। आईजी के मुताबिक चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। सागर आई जी ने यहाँ बिक रही अवैध शराब पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही है ।








