Loading...
अभी-अभी:

दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

image

Jul 7, 2019

विकास सिंह सोलंकी : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित चौहान पार्क कॉलोनी में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते आपसी विवाद हो गया। जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि मामला देर रात आजाद नगर थाना क्षेत्र के चौहान पार्क कॉलोनी में रहने वाले यादव परिवार मैं पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। जहाँ पास में रहने वाले शिवम और कपिल ने पड़ोसी सुजल धर्मेंद बलराम और सुमित पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।