Loading...
अभी-अभी:

नीमचः नीमच जेल से 4 कैदी फरार, महकमे में हड़कंप, सर्चिंग जारी

image

Jun 23, 2019

मध्यप्रदेश के नीमच जिला जेल से कैदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के जिला जेल से चार कैदी फरार हुए हैं।  इसमें दो एनडीपीएस, एक हत्या और एक रेप का आरोपी है। आरोपियों में दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। कैदियों के फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बैरक की सरिया काटकर हुयें हैं फरार

अब जेल भी सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं रहा। अपराधियों को यहां रखा जाता है कि वे बाहर की दुनिया से कटकर, यहां सुरक्षित रहकर अपनी सजा भोगे मगर कुछ घटनाएं ऐसी घट जाती हैं जो पूरे सुरक्षा तंत्र पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर देता है। जानकारी के मुताबिक नीमच जिला जेल से सुबह तड़के 4 से 4:30 बजे के बीच जेल के बैरक क्रमांक 11 से चार कैदी सरिया काटकर फरार हुए हैं। बताया जाता है कि जेल की चारदीवारी के बाहर से किसी ने रस्सी के माध्यम से फरार कराया है। फरार कैदियों में से दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। वहीं खास बात यह है कि इसका कोई लिंक अवश्य हो सकता है। फिलहाल पुलिस सर्चिंग में जुटी हुई है।

फरार कैदियों के नाम इस प्रकार

जेल से फरार कैदियों में से पहला है नारसिंह पिता बंसीलाल बंजारा उम्र 20 वर्ष, ग्राम गणेशपुरा थाना भिंडर जिला उदयपुर का निवासी, जिसे एनडीपीएस में 10 साल की सजा हुई है। दूसरा कैंदी दुबे लाल पिता दशरथ धुर्वे उम्र 19 वर्ष है जो ग्राम गोगरी थाना नौगांव जिला मंडला का रहने वाला है। इसे 376 में 10 वर्ष की सजा हुई है। तीसरा फरार कैदी का नाम पंकज पिता रामनारायण मोंगिया उम्र उम्र 21 वर्ष है। ग्राम नल वाई थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़ का निवासी इस कैदी को एनडीपीएस में बंद किया गया था। चौंथा कैदी लेखराम पिता रमेश बावरी उम्र 29 वर्ष, ग्राम चंदवासा थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर का निवासी है।