Loading...
अभी-अभी:

भाजपा की सरकार में स्कूलों में शिक्षक नहीं, 2010-2016 के बीच 42 लाख बच्चों ने छोड़े स्कूल

image

Nov 3, 2018

वीरेन्द्र वर्मा - गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने मीडिया से चर्चा में शिवराज सरकार पर शिक्षा से जुड़ी अव्यवस्था पर जमकर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में स्कूलों और शिक्षा की स्थिति बहुत निम्न स्तर पर चली गई है हालात यह है कि आज स्कूलों में बिजली नही है, जिससे बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा नही मिल रही है स्कूल शिक्षा बदहाली और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। 1 लाख से ज्यादा स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा नही दी जाती है।

मोढवाडिया ने कहा कि केन्द्र सरकार की रिपोर्ट है कि मध्यप्रदेश में 19 हजार स्कूल 1-1 शिक्षक के भरोसे चल रहे है 46 हजार स्कूल में खेल मैदान नही है 1 लाख स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए रेम्प नही है करीब 45  सौ स्कूल मव सिर्फ एक ही कमरे में संचालित हो रहे है, जिसमे कई कक्षाएं एक साथ लगती है इतनी कमी के साथ बच्चों को पढ़ाने के लिए करीब 64 हजार शिक्षक कम है शिवराज ने व्यापमं में भ्रष्टाचार किया 100 से ज़्यादा लोगों की जान गई पैसा लेकर अयोग्य को पद दिया और योग्य के भविष्य से खिलवाड़ किया।