Loading...
अभी-अभी:

5 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

image

Nov 20, 2017

टीकमगढ़ : पुलिस के हत्थे 5 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी लगा। लम्बे समय से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। टीकमगढ़ जिले के जेरौन पुलिस ने फोन पर लल्ले कुशवाहा से 5 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी पप्पू कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की। साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। आरोपी को पुलिस ने मजल गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि 2002 में लल्ले कुशवाहा का अपहरण हुआ था, जिसमें अपहरणकर्ताओं ने 3 लाख 50 हजार की फिरौती की मांग की थी। फिरौती की रकम मिलने के बाद लल्ले कुशवाहा को छोड़ दिया गया था। इसी लालच में आरोपी ने 5 लाख की मांग की, पर उसे नहीं पता था कि उसका ये लालच एक दिन उसे जेल की सलाखों के पीछे ला कर खड़ा कर देगी।