Loading...
अभी-अभी:

87 किलो अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अफीम की कीमत करीब सवा करोड़!

image

Mar 1, 2019

मध्यप्रदेश के नीमच के उप नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 87 किलो अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाई गई अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब सवा सो करोड़ रूपए बताई जा रही है।

दरअसल मुखबिर की सूचना पर उप नारकोटिक कार्यालय नीमच की टीम ने सिंगोली तहसील के जाट गाँव में दो ठिकानों पर दबिश दी जहा से करीब 87 किलो अवैध अफीम बरामद की है इसी के साथ ही दलपतपूरा निवासी कमल उर्फ़ शंकर धाकड़ व् भरत धाकड़ को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 4 लाख 10 हजार रूपए भी बरामत किये है। गिरफ्तार हुए आरोपी में से भरत ग्राम पंचायत जाट का सचिव भी है वहीं अफीम इतनी बल्क मात्रा में से कहा से लेकर आये है और किसे देने की फिराग में थे इस पूरे मामले में नारकोटिक्स टीम जाँच कर रही है।