Loading...
अभी-अभी:

भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रैक्टर में आमने-सामने हुई भिड़ंत

image

Feb 13, 2019

राहुल प्रजापति- गरोठ से एक किलोमीटर दूर रूपरा की पुलिया पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बस और ट्रैक्टर में आमने-सामने हुई भिड़ंत। बस बारात से भरी हुई थी। बारात साठखेड़ा से मनासा जा रही थी। तभी सामने से ट्रैक्टर आ जाने से हुआ बड़ा हादसा। करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल। सभी घायलों को गरोठ चिकित्सालय लाया गया। घायलों में करीब पांच महिलाएं , दो से तीन बच्चे करीब 15 से 20 पुरुष सहित 30 से 35 लोग घायल हुए हैं। दो से तीन घायल को राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया। दूल्हे के पापा सहित दो लोगों को झालावाड़ झालावाड़ रेफर किया गया।

घटनास्थल पर डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम, स्थानीय प्राइवेट डॉक्टर ने किया इलाज

खुशियां मातम में बदली। सामने से ट्रैक्टर सुकले से भरा हुआ था। गरोठ चिकित्सालय की बड़ी लापरवाही आई सामने। अस्पताल में केवल एक मात्र शासकीय डॉक्टर मौजूद रहा। घायलों को पलंग तक उपलब्ध नहीं करवा पाया अस्पताल प्रबंधन। कई घायलों को ज़मीन पर ही लिटा दिया गया। गरोठ के स्थानीय प्राइवेट डॉक्टर ने किया इलाज। करीब घटनास्थल पर डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम। आसपास  पुलिस थानों की पुलिस ने हटवाया जाम। एसडीओपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बुधवार शाम करीब 7:00 बजे बारात से भरी बस, बारात लेकर साठ खेड़ा से मनासा जा रही थी। जैसे ही बस गरोठ के पास रूपरा पुलिया पर पहुंची, तभी पुलिया पर सामने से तेज गति से ट्रैक्टर चालक आ रहा था। ट्रैक्टर चालक के अनियंत्रित होते ही आमने सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें से करीब 2 से 3 दर्जन यात्री जख्मी हो गए। जिनमें तीन लोगों को गंभीर अवस्था में झालावाड़ राजस्थान रेफर किया गया।

अस्पताल की लापरवाही सामने आई

अस्पताल की लापरवाही देखने को मिली। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी केवल अस्पताल में एक ही डॉक्टर  डॉ राहुल मौजूद रहे। अन्य डॉक्टर वहां से नदारद रहे। जब मीडिया ने उनसे पूछा तो बताया कि वहां उनकी ड्यूटी नहीं है। पलंग तक उपलब्ध नहीं करवा पाया अस्पताल प्रबंधन, ज़मीन पर ही लिटा कर इलाज करते रहे कंपाउंडर।