Loading...
अभी-अभी:

सिवनीः कृषि विभाग के सहायक संचालक विजय कुमार देशमुख आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

image

Nov 26, 2019

राजेन्द्र तरवरे - सिवनी में लोकायुक्त पुलिस की जबलपुर टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के सहायक संचालक विजय कुमार देशमुख को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शहर के बालाजी कृषि केंद्र के संचालक प्रार्थी सीताराम बघेल से कृषि विभाग के सहायक संचालक विजय कुमार देशमुख ने उसकी सील की गयी दूकान दोबारा खोलने के बदले 10 हज़ार रूपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने लोकायुक्त पुलिस से की। आरोपी विजय कुमार देशमुख ने प्रार्थी सीताराम बघेल को रिश्वत की पहली क़िस्त के रूप में 8 हज़ार रूपए लेकर अपने ऑफिस बुलाया। जहाँ लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें 8 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सील की दुकान को दोबारा खोलने के एवज में मांगी थी रिश्वत

सिवनी में घूसखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने एक बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के सहायक संचालक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर टीम के डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि प्रार्थी सीताराम बघेल जो कि बालाजी कृषि केंद्र का संचालक है, उसकी दूकान अमानक बीज मिलने के चलते सील कर दी गयी थी। उस पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में कृषि विभाग के सहायक संचालक विजय कुमार देशमुख ने उनसे 10 हज़ार रूपए रिश्वत की मांग की थी। प्रार्थी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस में की और उसी शिकायत के चलते कल रिश्वत की पहली क़िस्त के रूप में आठ हजार रुपए लेकर प्रार्थी कृषि विभाग के ऑफिस पहुंचा था। जहां पहले से घात लगाये लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते सहायक संचालक को धार दबोचा।