Loading...
अभी-अभी:

संपत्तिकर शाखा पर अनियमितता के आरोप, अधिकारियों की सांठगांठ से हो रहे फर्जीवाड़े

image

Nov 8, 2019

विकास सिंह सोलंकी : संपति के कानूनी विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने निगम की संपत्ति कर शाखा पर घोर अनियमितता और फर्जीवाड़े के मय प्रमाण आरोप लगाए है। इस मामले में कई शिकायत के निवारण अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिये भी  होने से अनियमिता की पुष्टि हो रही है। 

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में द्विवेदी ने बताया कि हाल ही में सह स्वामित्व के नए नियम के बाद संपति के कूटरचित दस्तावेजों से रजिस्ट्री और नामांतरण के कई मामले सामने आए है,इस मामले में पंजीयन विभाग ने प्राप्त शिकायतो के आधार पर व्यवहारिक संज्ञान लिया है। जबकि निगम के जिम्मेदार अब भी आंखे मूंदे बैठा है। संपत्ति के फर्जीवाड़े के शिकार लोगों ने इस मामले में cm हेल्पलाइन पर भी शिकायत की इसके बाद अब संपत्ति कर शाखा गलतियां दुरुस्त करने में जुटा है।