Loading...
अभी-अभी:

मिलावटखोरों के खिलाफ एनएसए लगाने के साथ-साथ संपत्तियां भी होंगी राजसात

image

Aug 23, 2019

विनोद शर्मा : मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की जिला मशीनरी मिलावटखोरों पर एनएसए की कार्रवाई के बाद उनकी संपत्ति भी राजसात करेंगी। जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी के मुताबिक खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट से सरकार बेहद चिंतित है। इसीलिए मिलावट खोर समाज में जहर परोस रहे हैं। इनके खिलाफ कडी कार्रवाई अब जरूरी है। जिसको लेकर लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मिलावटखोरों के खिलाफ एनएसए लगाने के साथ-साथ उनकी संपत्तियों को को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल मिलावट खोरों के बारे में अब प्रशासन की नजर अब उन मिलावटियों की संपत्ति पर है। जिसे उन्होंने अवैध रूप से मिलावट का खाद्यान्न बेचकर एकत्रित किया है। 

इतना ही नहीं प्रशासन ऐसी संपत्तियों को राजसात करने की योजना भी बना रहा है। चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन अब प्राथमिकता के आधार पर मिलावट करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करता रहेगा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति पर एनएसए की कार्रवाई प्रशासन ने की है। 200 मिलावट खोरों पर प्रभावी कार्रवाई जल्द होगी। जिन मिलावटियों की तीन बार सेंपल फेल होंगे उन पर जुर्माना के साथ ही संपत्ति भी राजसात की जायेगी। मिलावट से कैंसर, बच्चों में विभिन्न प्रकार के रोग, हारमोनल चेंजेस हो रहे हैं वहीं नपुंसकता जैसे रोग भी हो रहे हैं। मिलावट करने वाले मसाले वालों के विरूद्ध भी कडी कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं जिला प्रशासन ने एक राज्य स्तरीय प्रयोगशाला का निर्माण भी ग्वालियर में कराये जाने के लिए विभाग को जमीन का आवंटन कर दिया है।