Loading...
अभी-अभी:

विभिन्न प्रदेशों में फँसे लगभग 5 लाख 74 हजार श्रमिकों की हुई प्रदेश वापसी

image

May 31, 2020

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फँसे लगभग 5 लाख 74 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं। इनमें से ट्रेनों से करीब एक लाख 71 हजार और बसों से लगभग 4 लाख 3 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं।

इन जगहों से लाये गये श्रमिक
प्रदेश में आज तक गुजरात से 2 लाख 15 हजार, राजस्थान से एक लाख 27 हजार, महाराष्ट्र से एक लाख 35 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके अलावा गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी श्रमिक लाये गये हैं।

कुल 140 ट्रेनों के आने की संभावना
प्रदेश में अब तक श्रमिकों को लेकर 135 ट्रेन आ चुकी हैं। कुल 140 ट्रेनों के आने की संभावना है। अभी तक मुख्य रूप से महाराष्ट्र से 37, गुजरात से 30, हरियाणा से 15, तेलंगाना एवं पंजाब से 7-7, कर्नाटक और तमिलनाडु से 4-4, गोवा से 3 और केरल, राजस्थान, दिल्ली और जम्मू से 2-2 ट्रेन आ चुकी हैं। प्रदेश के बाहर के करीब 4 लाख 70 हजार श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक बसों से पहुँचाया गया है।