Loading...
अभी-अभी:

अरुण यादव कांग्रेस की गुटबाजी का शिकार हुए हैं : उमेश शर्मा

image

Nov 25, 2018

राजू पटेल - शनिवार को भाजपा द्वारा कसरावद विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आये भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने मीडिया के सवालों के जवाब में  कहा कि अरुण यादव को बुधनी से चुनाव लड़ाना कांग्रेस की गुटबाजी का नतीजा है कमलनाथ, ज्योतिरावदित्य सिंधिया अरुण यादव को बुदनी से चुनाव लड़वा कर उनके राजनीतिक भविष्य को खत्म करने की साजिश है। प्रदेश में कांगेस  सरकार बनाने के अरुण यादव के दावे पर श्री शर्मा ने कहा कि अरुण यादव जब प्रदेश कांगेस अध्य्क्ष रहे तब नही सरकार बना पाए अब क्या बनायेगे।

प्रदेश में भाजपा की सरकार स्पष्ठ बहुमत से बन रही है मीडिया से चर्चा के पूर्व शर्मा ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि अब बिगुल बज चुका है, हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर फील्डिंग संभालना है वहीं भाजपा प्रत्याशी आत्माराम पटेल ने कहा कि चुनाव में भले ही पार्टी ने प्रत्याशी मुझे बनाया हो लेकिन यह चुनाव आत्माराम पटेल का या शिवराज सिंह चौहान का नही देश की एकता व अखण्डता का है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।