Loading...
अभी-अभी:

अपने ही बयान में फंसे भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय

image

Feb 10, 2020

भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय फिर एक बार विवादित बयान दे कर विवाद में फ़स गए हैं। इस बार फिर सियासती पारा बढ़ गया हैं। जिस पर दोबारा राजनैतिक सियासत गरमाती नजर आ रही हैं। यह बीते शनिवार देर रात विधानसभा तीन में स्थित छावनी क्षेत्र में हनुमान चालीसा पाठ और भजन संध्या के आयोजन में पहुंचे थे। विजयवर्गीय ने आयोजक मनीष मामा के बारे में बताया कि वे अब बहुत नरम नहीं रह गए हैं। वे पहले बहुत दबंग थे। वह निसंकोच टीआई और डीएसपी को चांटे मार देते थे। वहीं कई पुलिसकर्मियों को भी चांटे मारे हैं।

प्रदेश सरकार जिन भाजपा नेताओं को माफिया की सूची में डालकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। उन्ही में एक नाम मनीष मामा का भी हैं। वही उन्हें भी नोटिस दिया गया था। इस पूरे मामले पर मनीष मामा ने बताया कि मैं मंच पर आकाश के पास ही खड़ा था। वे कहते हैं उन्होंने ऐसा कुछ बयान नहीं दिया हैं। यह कांग्रेस से जुड़े किसी नेता ने वीडियो को एडिट कर शेयर किया होगा। यदि मनीष मामा की बात की जाए तो उन पर कई विवादित मामले दर्ज हैं जिसमें 2004 में निगम अधिकारी एनएस तोमर की परिसर में ही पिटाई का मामला हैं वही ट्रैफिक डीएसपी एस.एस. कनौआ से नवलखा चौराहे पर विवाद का मामला अन्य दो थाना प्रभारियों और कई बार पुलिसकर्मियों से विवाद के कई ऐसे विवाद आमने आये हैं।

आकाश के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि सरकार सही कार्रवाई कर रही थी। वहीं भाजपा विधायक ने खुद सच्चाई स्वीकार कर ली थी। विधायक आकाश ने बताया कि मनीष मामा पुलिस अफसरों को चांटे जड़ चुके हैं। आकाश बल्ला चलाने में माहिर हैं। वही कैलाश विजयवर्गीय आग लगाने की धमकी देते हैं। इस सभी का रवैय्या ही आपको सच्चाई बता रहा हैं।