Loading...
अभी-अभी:

भाजपा में बगावत के स्वर, नरेन्द्र मराबी को बताया पैराशूट प्रत्याशी

image

Nov 4, 2018

आशुतोष सिंह - नरेन्द्र मरावी मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाती आयोग के सदस्य हैं,और उनकी शादी हिमाद्री सिंह से 23 नवम्बर 2017 को हुई थी, हिमाद्री सिंह कांग्रेस की नरसिम्हा राव मंत्री मंडल में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री वा राजीव गांधी मंत्रिमंडल में केंद्रीय शहरी विकास राज्य रहे स्वर्गीय दलवीर सिंह व सांसद रही स्वर्गीय राजेश नन्दनी सिंह की सुपत्री हैं, 2009 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र हिमाद्री सिंह की स्वर्गीय माँ राजेश नन्दनी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा थे जिसमे नरेन्द्र मरावी की हार हुई थी, 2016 के शहडोल लोकसभा उप चुनाव में हिमाद्री सिंह कांग्रेस की टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं, जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, हिमाद्री सिंह अभी ए आई सी सी की मेम्बर हैं ऐसे में वह अपने पति नरेन्द्र मराबी के चुनाव प्रचार में निकलेंगी या फिर कांग्रेस के साथ ही खड़ी होंगी अभी उन्होंने कुछ स्पस्ट नहीं किया है।

नरेन्द्र मराबी ने मीडिया के सामने कहा कि हिमाद्री सिंह मेरे साथ चुनाव प्रचार करेंगी और अपना पत्नी धर्म निभायेंगी, हिमाद्री के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर नरेन्द्र ने नो कमेंट्स कहा, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा किये जा रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि मुझे नही मालूम सब मेरे साथ हैं और पार्टी का कार्य करेंगे, बाहरी होने की बात पर नरेन्द्र ने कहा कि मैं पुष्पराजगढ़ का मतदाता हूं, और 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था जनता मुझे अच्छे से पहचानती है,भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र में अनेकों कार्य किये हैं, उसका फायदा उन्हें मिलेगा, कहीं कोई विरोध नही है, विरोधियों की सब साजिश है, अब हिमाद्री सिंह कितना क्या इस चुनाव में प्रभाव डाल पाएंगी यह परिणाम ही बतायेगा, अभी तक कि स्थित में नरेन्द्र के ऊपर बाहरी होने के आरोप लग रहे हैं।

विधानसभा पुष्पराजगढ़ में 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां से करारी शिकस्त मिली थी, कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को ने भाजपा के सुदामा सिंह को लगभग 36 हजार मतों से पराजित किया था, जबकि सुदामा सिंह दो बार के विधायक रह चुके थे वा यंही के रहने वाले हैं, ऐसे में नरेन्द्र मराबी को भाजपा ने किस सोच से विधानसभा पुष्पराजगढ़ का प्रत्याशी बनाया है यह वही जाने, लेकिन यहां क्षेत्रवाद की स्थिति हमेशा रही है, ऐसे में भाजपा इस स्थिति से कैसे निपटेगी देखना होगा।