Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः भाजपा को आन्दोलन के लिए जिला प्रशासन की ओर से नहीं मिली अनुमति  

image

Sep 11, 2019

दीपिका अग्रवाल - 11 सितंबर को मध्यप्रदेश में प्रदेश व्यापी घंटा नाद आंदोलन का ऐलान भाजपा कर चुकी है, लेकिन प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा को आन्दोलन के लिए जिला प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली है। अधिकारिक तौर पर अनुमति नहीं मिलने से भाजपा के नेता खफा नजर आ रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों पर सरकार के दबाव में अनुमति नहीं देने की बात कह रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार असफलताओं की ऊंचाइयों को छू चुकी है।

अनुमति न मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेंगे

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ तबादला नीति के तहत कार्य किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार गूंगी बहरी सरकार बनकर जनता की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए प्रदेश व्यापी घंटा नाद आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। यदि प्रशासनिक तौर पर अनुमति मिलती है तो शांतिपूर्ण तरीके से हरसिद्धि मंदिर से कलेक्ट्रेड तक रैली निकाली जाएगी और यदि अनुमति नहीं मिलती है तो भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहर के अलग-अलग मार्गों से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान यदि कोई भी अप्रिय स्थिति बनती है तो इसके जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी होंगे।