Loading...
अभी-अभी:

भोपालः पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रतिपक्ष नेता गोपाल भार्गव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

image

Apr 19, 2019

गणेश विश्वकर्मा- पन्ना जिले में भाजपा की नामांकन रैली में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बीडी शर्मा की नामांकन रैली में पन्ना की  पॉलिटेक्निक ग्राउंड में  आम सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा की कई दिग्गज नेता शामिल हुए व सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार और कांग्रेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर  निशाना साधा। खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बीडी शर्मा के समर्थन में  मतदाताओं से भारी मतों से विजय बनाने की अपील भी की।

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ बोलने में माहिर

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल  भार्गव ने कहा की कांग्रेस के अध्यक्ष आंख मार कर बात करते हैं और हमारे मोदी जी के सामने यह कांग्रेस के अध्यक्ष कुछ नहीं लगते। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में किसानों का  10 दिन में कर्ज माफ करने की बात कही थी।  मगर कर्जा माफ नहीं  तो  मध्य प्रदेश का  मुख्यमंत्री को बदल दूंगा। एक तरफ हमारे मोदी जी हैं और दूसरी तरफ यह सभी पार्टियों का गठबंधन है। जिनका खुद ही निर्णय नहीं ले पाते हैं कि क्या करना है। यह हाथ मिलाते हैं, लेकिन एक दूसरे के साथ नहीं रहते। यह क्या सरकार चला पाएंगे। मोदी जी हमारे वनमेन आर्मी है और जबकि राहुल गांधी खुद ही फैसला ले लेते हैं।

गोपाल भार्गव ने मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना

मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिपक्ष नेता गोपाल भार्गव ने मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना। कहा, यह बेरोजगारों के साथ छलावा कर रहे हैं। कहीं उन्हें ढोल बजाने के लिए सांप पकड़ने के लिए इस प्रकार रोजगार देने की बात करते हैं और तो और किसानों के साथ इतना बड़ा छलावा किया है कि पहले कर्जा माफ करने की बात कही, फिर उनके मोबाइल में मैसेज डाल दिए गए कि आचार संहिता लगने के कारण आप का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद ही बताएंगे यह किसानों के साथ ठगी का काम कर रही है मध्य प्रदेश सरकार। आम सभा के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बीडी शर्मा और हजारों कार्यकर्ताओं की तादाद में रैली निकालकर नामांकन भरने पन्ना कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर कटनी पन्ना विधायक और जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में बीडी शर्मा ने नामांकन फार्म भरा और कहा कि हम जीत के लिए पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं और भारी मतों से क्षेत्र की जनता हमें जिता कर लोकसभा भेजेगी।