Loading...
अभी-अभी:

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन परासिया संगीतालय भवन में आयोजित

image

Aug 2, 2018

अनिल डहरिया - आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया ने कहा कि परासिया में भाजपा का विधायक नहीं है लेकिन इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में परासिया से भाजपा का विधायक बनना चाहिए जिसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा कार्यकर्ताओं को चुनाव के बारे में कई सीख देते हुए  उपाध्यक्ष का कहना था कि कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से लेकर चुनाव में एक एक बूथ कैसे जीते विचार करना चाहिए है।

मक्के पर दिया जायेगा बोनस

अगर बूथ जीते तो चुनाव जीते आगे उन्होंने यह भी कहा कि परासिया में टिकट किसको मिलेगी यह उन का विषय नहीं है यह पार्टी तय करेगी लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को गंभीरता से जिम्मेदारी निभाना होगा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस शासन के समय प्रदेश की बदहाल स्थिति को बताते हुए भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्य एवं योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को अपना स्वार्थ त्याग कर गरीबों के हित में काम करना चाहिए जिससे उनका जीवन स्तर उठे उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है मजदूरों के लिए संबल योजना लाई गरीबों के बिजली बिल माफ किए और गेहूं एवं मक्के पर बोनस दिया गया।

कई कार्यकर्ता रहे सम्मेलन में मौजूद

कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष राजू परमार, वरिष्ठ नेता संतोष जैन, कन्हैया राम रघुवंशी पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया मंडल अध्यक्ष श्रीचंद यदुवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष माया डेहरिया, प्रभारी सजल तिवारी कार्यकर्ता सुखनन्दन जवारे सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।