Loading...
अभी-अभी:

तमनारः भाजपा रोडोपाली मंडलाध्यक्ष बंशीधर चौधरी निर्विरोध मनोनीत

image

Nov 4, 2019

दुलेन्द्र कुमार पटेल - प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्दशनुसार रायगढ़ जिले का रोडोपाली मंडल अध्यक्ष हेतु चुनाव पर्यवेक्षक, प्रभारी की उपस्थिति में समस्त सक्रिय सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक 2 नवम्बर को रोडोपाली में चर्चा परिचर्चा कर सर्वसम्मति से बंशीधर चौधरी को मंडलाध्यक्ष निर्विरोध मनोनीत किया गया। सर्वप्रथम भारतमाता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय की पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया गया। ज्ञात हो कि रोडोपाली मण्डल पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया व पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया का विधान सभा क्षेत्र हैं।

रोडोपाली मण्डल का द्वितीय कार्यकाल

मंडल रोडोपाली में 10 जोन, 52 मतदान केंद्र में सैकड़ों सक्रिय सदस्य है। रोडोपाली मण्डल का द्वितीय कार्यकाल होगा। मण्डल में 45 सक्रिय सदस्यों की टीम से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ संघर्ष करते गांवों के लोगों की समस्याओं को दूर करना होगा। पर्यवेक्षक श्रीकांत सोमावार ने कहा कि भाजपा मडल रोडोपाली के कार्यकर्ताओं में उत्साह व भाजपा संगठन सुदृढ़ है। वहां सक्रिय सदस्यों में से 5 दावेदारों ने मण्डल अध्यक्ष हेतु अपनी इच्छा जाहिर किया। फिर इन दावेदारों ने संगठन में एकता का मिसाल पेश करते 4 दावेदारों ने एक ही नाम का प्रस्ताव व समर्थन किया, जिससे रोडोपाली मंडल का गौरव बढ़ा। उन्होंने कहा, नवनियुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बंशीधर चौधरी को सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता सहयोग करें और मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर भाजपा की रीति नीति का परिपालन करते गांव के लोगों का सेवा करें। मण्डल चुनाव प्रभारी गोकुल नारायण यादव ने कहा कि रायगढ़ जिले के 21 मंडल में रोडोपाली सर्वश्रेष्ठ मंडल है। भाजपा में लोकतांत्रिक पद्धति से निर्वाचन होता है, लेकिन यहां पर सक्रिय सदस्यों द्वारा पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध मनोनीत होना, हम सभी के लिए गौरव की बात है। हमारा परम् सौभाग्य है कि हम विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।